शासकीय उचित मूल्‍य की 19 दुकानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, एक दुकान निलंबित एवं एक दुकान निरस्‍त

Sep 26, 2025 - 18:49
Sep 26, 2025 - 18:56
 0  81
शासकीय उचित मूल्‍य की 19 दुकानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, एक दुकान निलंबित एवं एक दुकान निरस्‍त
गुना (आरएनआई) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढीकरण व जनोन्‍मुखी बनाने के लिये कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत राशन वितरण नहीं करने वाली शासकीय उचित मूल्‍य दुकान रत्‍नागिरी को निलंबित किया गया हैं। साथ ही शासकीय उचित मूल्‍य दुकान शेखपुर को निरस्‍त किया गया है। माह सितम्‍बर 2025 में 19 उचित मूल्‍य दुकानों के प्रकरण निर्मित किये गये हैं। 
शासकीय उचित मूल्‍य दुकानों को समय से खुलने तथा उस पर वितरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्‍य से 25 सितम्‍बर 2025 तक जिले में कुल 219842 परिवारों में से 192347 परिवारों को 87.50 प्रतिशत राशन का वितरण किया जा चुका है। तथा शेष परिवारों को लगातार वितरण किया जा रहा है। उचित मूल्‍य दुकानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है इनमें से शासकीय उचित मूल्‍य दुकान शेखपुर को निरस्‍त किया गया तथा रत्‍नागिरी दुकान को निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्‍त गुना ब्‍लॉक में चकदेवपुर, धाननखेडी, मझौला, करीली, बमौरी ब्‍लॉक में विसोनिया, शेखपुर, रत्‍नागिरी, सोनखरा, कोतर, आरोन ब्‍लॉक में रूसल्‍लीकलां, राघौगढ ब्‍लॉक में बरोद, मधुसूदनगढ तथा चांचौडा ब्‍लॉक में कालापीपल, ईटखेडी, पीपलहेडाडांग, बांसाहेडा, कोलूखेडी, लखनवास, फतेहपुर सहित 19 उचित मूल्‍य दुकानों के प्रकरण म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के तहत निर्मित किये जाकर नोटिस जारी किये गये हैं। 
उचित मूल्‍य दुकानों के क्षेत्रीय अमले द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। नि:शुल्‍क राशन वितरण करने पर लापरवाही व अनियमिततायें करने पर कडी़ कार्यवाही की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0