शादी समारोह से लौट रहे 4 लोगों की मौत, डिवाइडर के कार टकराने के चलते हुए हादसा
गुना (आरएनआई) बुधवार - गुरूवार की दरमियानी रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार पहले डिवाइडर से टकराई और बाद मैं पलट गई। इस हादसे के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के कोलारस, रिजौदा गांव से बरात गुना के मानव गांव आई थी। मृतक इसी बारात में शामिल थे। शादी समारोह के बाद वापस रिजौदा गांव के लिए रवाना हुए लेकिन भदौरा के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मरने वालों में गोविंद रघुवंशी (28), सोनू (35), वीरू (24) और हितेश (24) की मौत हो गई। Also Read - मैरिज गार्डन के बाहर से बच्ची का अपहरण, विवाह समारोह में शामिल होने आया रिश्तेदार उठाकर ले गया… कार पलटने के चलते तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें सुदीप, सुमित और रवि शामिल हैं। सुदीप की हालत गंभीर थी इसी चलते उसे भोपाल रेफर किया गया है। एसएचओ गोपाल चौबे ने बताया, "शादी की बारात में कुछ लोग मवान गांव आए थे। वापस लौटते समय रात करीब ढाई बजे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में 7 लोग सवार थे और हादसे में 4 की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। ये सभी राजौरा गांव के रहने वाले थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



