शादी समारोह में सांसद नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत, बच्चों और शिक्षकों से भी मिले

Tuesday, October 14, 2025 - 20:44
Updated: 12 months ago
0
शादी समारोह में सांसद नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत, बच्चों और शिक्षकों से भी मिले

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) कोट गांव में आयोजित एक भव्य शादी समारोह में क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद के पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। सांसद ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पारिवारिक समारोह समाज में आपसी प्रेम एकता को बढ़ाते हैं। 

इसके बाद उन्होंने स्थली स्कूल हसन संजरी का भ्रमण किया। जहां पर बच्चों और शिक्षकों से मिलकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। स्कूल के प्रबंधक सरवर खान से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना भी की। कार्यक्रम में सपा के पूर्व लोहिया वाहिनी नेता आसिफ खान, अफसर अली, संगीता राज, कई स्थानीय नेता सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User