शादी के बहाने ठगी: लुटेरी दुल्हन नकदी-जेवर संग पकड़ी, साथी भी गिरफ्तार

Sep 3, 2025 - 19:02
 0  189
शादी के बहाने ठगी: लुटेरी दुल्हन नकदी-जेवर संग पकड़ी, साथी भी गिरफ्तार

मांट (आरएनआई) शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाली एक लुटेरी दुल्हन को परिजनों ने नगदी और आभूषणों के साथ पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसकी करतूत सामने आई कि वह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने महिला के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मांट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जावरा निवासी वीरेंद्र की शादी 26 अगस्त को भांडीरवन मंदिर में अलीढ़ निवासी महिला से हुई थी। शादी से पहले महिला के परिजनों ने खर्चे के एवज में वीरेंद्र से दो लाख रुपये भी लिए थे। लेकिन विवाह के महज कुछ दिन बाद ही महिला घर से 5 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई।

परिजनों को शक होने पर खोजबीन शुरू की गई और वीरेंद्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला और उसके साथी जावेद निवासी अलीगढ़ को जावरा नहर पुल के पास पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह पहले भी कई बार नकली शादियाँ कर लोगों को ठग चुकी है। उसका तरीका यही था कि शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रुकती और मौका मिलते ही कीमती सामान लेकर भाग जाती।

बताया गया कि इस शादी की साजिश महिला के सहयोगी सुखवीर पुत्र सौदान सिंह निवासी जावरा, उसकी पत्नी, प्रवीन पुत्र पुरन सिंह निवासी नगला ढकू मांट और एक अन्य महिला ने रची थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.