शा. उत्कृष्ट उमावि. गुना में जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आज शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. गुना में समग्र शिक्षा स्टार्स परियोजना अन्तर्गत नवीन व्यावसायिक शिक्षा की जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसौदिया के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के 30 विद्यालय जहां नवीन व्यावसायिक शिक्षा संचालित है, में विद्यालय स्तर पर कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें चयनित प्रथम मॉडल, प्रथम चार्ट एवं प्रथम लघुनाटिका का जिला स्तर पर 150 से अधिक छात्रों द्वारा अपने विद्यालय में संचालित विभिन्न ट्रेड़ से संबंधित आकर्षक वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल तथा चार्ट प्रदर्शित किये गये तथा विषय से संबंधित लघुनाटिकाएं प्रस्तुत की गई।
कौशल प्रदर्शनी में मूल्यांकन समिति में सम्मिलित आर. के. डेहरिया प्राचार्य पॉलिटेक्निक राघौगढ़, एस. के. वशिष्ठ प्राचार्य डाइट बजरंगगढ़,नवीन रैकवार प्राचार्य आई.टी.आई गुना, अजय निगडीकर प्राचार्य हाई स्कूल विलोनिया ने छात्रो द्वारा प्रदर्शित मॉडल चार्ट, लघुनाटिका का मूल्यांकन कार्य किया। कार्यक्रम में जिला व्या. शिक्ष समन्वयक श्री योगेश तिवारी ने कौशल प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। श्री तिवारी ने बताया की प्रदर्शनी में चयनित मॉडल को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल चार्ट की प्रशंसा करते हुए और मेहनत करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सहायक संचालक सुश्री प्रेरणा गुप्ता, सहायक संचालक राजेश गोयल के साथ प्राचार्य सी.एम.राईज आशीष टांटिया,श्रीकृष्ण शिवहरे,योगेश तिवारी, सुरेन्द्रपाल सिंह परिहार, निर्भय सक्सेना, लालकृष्ण शर्मा,भानूप्रताप चैरसिया,हरि सिंह रघुवंशी, बद्रीप्रसाद साहु, प्रशांत श्रीवास्तव, गौतम शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजयकांत राठौर ने किया एवं आभार उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एच.एन. जाटव ने माना।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)