शहीद दरियाव सिंह के स्मारक स्थल पर किया माल्यार्पण, विचार गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व पर कृतित्व पर की चर्चा 

Sunday, October 12, 2025 - 19:07
Updated: 12 months ago
0
शहीद दरियाव सिंह के स्मारक स्थल पर किया माल्यार्पण, विचार गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व पर कृतित्व पर की चर्चा 

फतेहपुर (आरएनआई) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के चरणों में दीप प्रज्जवलन एवं विचार गोष्ठी अभियान के अंतर्गत शनिवार को 1857 के क्रान्तिवीर अमर शहीद दरियाव सिंह के स्मारक स्थल खागा  में विचार गोष्ठी एवं दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम आयोजित किया। 

ठाकुर दरियाव सिंह के साथ उनके परिजन रघुनाथ सिंह, निर्मल सिंह, सुजान सिंह, बख्तावर सिंह, बहादुर सिंह, तुरंग सिंह के शहीद होने पर उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन दिए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने कहा कि आजादी की नीति के कारण अपेक्षा पूर्ण नीति के कारण महापुरुषों का इतिहास दबा दिया गया। नई शिक्षा नीति में उन महापुरुषों का इतिहास गुलामी के विभिन्न प्रतिको को समाप्त किया। हमारे समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करके देश में राष्ट्रभक्ति तथा पुनर्जागरण के लिए कार्य करना होगा। दरियाव सिंह स्मारक समिति के मंत्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि 1857 से 1947 तक आजादी के विभिन्न कार्यक्रमों में खागा के क्रांतिवीरों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विष्णु दयाल, विष्णु दयाल गुप्ता, सुमन वर्मा, कमलेश योगी, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, अनु कटिहार वर्मा, सुमन वर्मा, रितु पटेल, रामचंद्र सिंह, प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, हीरालाल लोधी, बाबा रामसनेही भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User