मेडिकल स्टोर संचालक को एसोसिएशन ने किया सम्मानित 

Sunday, October 12, 2025 - 19:06
Updated: 12 months ago
0
मेडिकल स्टोर संचालक को एसोसिएशन ने किया सम्मानित 

फतेहपुर (आरएनआई) वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर के ज्वालांगज स्थित शिवम मेडिकल स्टोर के मालिक व एसोसिएशन के सक्रिय कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता को बैज, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर व उनके परिवार को माल्यापर्ण कर अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। 

कार्यक्रम में कवि केपी सिंह ने शुभाशीष गीत के जरिए आशीर्वाद देते हुए महामंत्री ई० मोतीलाल पाल, महेश अग्निहोत्री एवं रामराज वर्मा ने प्रतीक चिन्ह हस्तगत कराते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आरबी सिंह, श्यामसुन्दर श्रीवास्तव, शमशुल हक सिद्दीकी, सुरेश चन्द्र गुप्ता ने अपने विचारों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सरदार जेपी सिंह एवं हृदेश श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। सभा के अंत में अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि ओम प्रकाश गुप्ता एवं उनका परिवार अत्यन्त धार्मिक एवं सभ्य, सुमधुर परिवार है ऐसे परिवार समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सामाजिक उत्थान करते है। सभी लोगों द्वारा पुष्पाजंलि करते हुए उनको दीघायु एवं सानन्द रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। समिति द्वारा उपस्थिति लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User