शहीद अग्निवीर हरिओम नागर को लक्ष्मण सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- लद्दाख में देश सेवा करते हुए हुए वीरगति
राघौगढ़ (आरएनआई) राजगढ़ के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने वीडियो के माध्यम से शहीद अग्निवीर श्री हरिओम नागर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि "मध्यप्रदेश के हमारे राजगढ़ जिले के परिवार के ग्राम टूटियाहेड़ी के कृषक दुर्गाप्रसाद नागर के सुपुत्र अग्निवीर श्री हरिओम नागर जी (22) देश की सेवा करते हुए लद्दाख के लेह में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं। मैं और मेरा परिवार शहीद श्री हरिओम नागर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं उनके परिजनों को इस दुःखद घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। श्री हरिओम नागर जी को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

