शहडोल में जैन समाज के लोगों ने निकाला मौन जुलुस, कलेक्टर को सुनाई व्यथा

Thursday, September 12, 2024 - 15:00
Updated: 2 years ago
0
शहडोल में जैन समाज के लोगों ने निकाला मौन जुलुस, कलेक्टर को सुनाई व्यथा

शहडोल (आरएनआई) मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित लगभग 60 साल पुराने जैन मंदिर का पिछला हिस्सा अत्यधिक जर्जर हालत में है। आलम यह है कि ट्रस्ट द्वारा निर्मित लगभग 7 दुकानें गिरने की कगार पर पहुंच गई है। हाल ही में जर्जर भवन का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिसमें मजदूर काम कर रहा था। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके लिए जैन समाज के लोगों ने मौन जुलुस निकाला। इस दौरान वह जैन मंदिर से कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर शहडोल को अपनी व्यथा बताई।

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
इस मामले में जिला प्रशासन भी केवल नोटिस जारी करने की औपचारिकता निभाकर शांत हो गया है। जैन मंदिर के जर्ज़र हिस्से से ही लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं। उसी हिस्से के बगल से बनी सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। मिली जानकारी के मुताबिक, नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग ने स्थल का भौतिक सत्यापन कर नोटिस भी जारी किया। इसके बावजूद, ट्रस्ट और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

जैन समाज ने निकाला जुलूस
बताया जाता है कि नगरपालिका द्वारा 6 अगस्त 2024 को पार्श्व दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट को पत्र माध्यम से नोटिस जारी कर जर्ज़र भवन को 10 दिवस के अंदर गिराकर विभाग को सूचना देने के निर्देश जारी किए गए थे। जैन समाज का आरोप है कि मंत्री दिलीप जायसवाल के रिश्तेदार होने के कारण प्रशासन जर्ज़र भवन को तोड़ने में आना कानी कर रहा।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User