शराब के नशे में हैवान बना मकान मालिक, नर्सिंग की छात्रा को निर्वस्त्र कर रातभर नचाया, बेल्ट से पीटा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Mar 31, 2024 - 22:58
Mar 31, 2024 - 22:59
 0  7.1k
शराब के नशे में हैवान बना मकान मालिक, नर्सिंग की छात्रा को निर्वस्त्र कर रातभर नचाया, बेल्ट से पीटा, 2 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ मकान मालिक और उसके बेटे ने शराब के नशे में किरायेदार नर्सिंग की छात्रा और युवक को उसके दोस्त को निर्वस्त्र करने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बाप बेटे पर कार्रवाई करते हुए बेटे को हिरासत में लिया गया और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

परदेशीपुरा थाना इलाके में मकान मालिक और उसके बेटे को पकड़ा दोनों आरोपियों पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। छात्रा इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। जहाँ नशे में धुत मकान मालिक और उसके बेटे की हैवानियत सामने आई है। नशे में धुत आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर रातभर नचाया साथ कुत्ते के पट्टे से पिटाई भी की गई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पाॅक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बतया कि उस मकान मालिक के द्वारा छात्रा से साथ कपड़े उतारने और छेड़छाड़ करने की हरकत भी की गई। साथ ही मकान मालिक के बेटे ने छात्रा और उसके मित्र के साथ मारपीट भी की गई। वहीं इस मामले में परदेशीपुरा पुलिस नाबालिग छात्रा की शिकायत पर मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके नाबालिग बेटे को पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। जिन पर पुलिस के द्वारा विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0