वैदिक मंत्रों के साथ मनाया भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव, 4 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

Wednesday, April 30, 2025 - 18:46
Updated: 1 year ago
0
वैदिक मंत्रों के साथ मनाया भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव, 4 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

मथुरा (आरएनआई) गांधी पार्क चौक बाजार स्थित लक्ष्मी दास हॉल में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, केसर, चंदन व गंगा, यमुना जल से अभिषेक किया गया। भगवान को सुंदर वस्त्र धारण कराकर सुसज्जित फूल बंगले में विराजमान कर उन्हें सत्तू, खरबूजा, तरबूज, दूध गुलाब, जलेबी, कचौड़ी व अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया, तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा, महामंत्री बंसीलाल शर्मा, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एडवोकेट, मनप्रकाश, अखिलेश गौड़, राकेश गौड़ आदि ने गोष्ठी को संबोधित कर लोगों से भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।  परशुराम महिला समिति की अध्यक्ष भावना शर्मा ने भी अन्य महिलाओं के साथ अभिषेक किया।   इस दौरान प्रमुख रूप से आचार्य रमाकांत गोस्वामी, मनोज शर्मा, बॉबी भैया, गौरव शर्मा, गजेंद्र शर्मा, ओपी उपाध्याय, केके शर्मा, चंद्रप्रकाश, गौरीशंकर, अखिलेश गौड़, आशुतोष भारद्वाज, अनुराग पाठक, गौरवकांत शर्मा, राकेश गौड़, संजय पिपरोनिया, केके शर्मा (राधापुरम), मोनू पंडित, सुनील शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रेम बिहारी शास्त्री, पूजा आचार्य, ललित स्वामी, लब्बू पंडित, सुखदेव गोसाई, मुकेश शास्त्री, चंद प्रकाश टावर वाले आदि मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User