अक्षय तृतीया: ब्रज के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाव, सभी प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों ने की पूजा अर्चना, गोवर्धन में गिरिराजजी की सप्तकोसीय, बरसाना में गहवरवन, मथुरा की लगाई परिक्रमा

Wednesday, April 30, 2025 - 18:44
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) ब्रज के मंदिरों में अक्षय तृतीय पर्व पर आराध्य के दर्शनों को भक्तों का सैलाव आज उमड़ पड़ा। भक्तों ने जहां गोवर्धन, बरसाना, मथुरा की सूर्य की तपिश की चिंता किए बगैर परिक्रमा लगाकर दानपुण्य किए। भोर में मथुरा में यमुना जी में डुबकी लगाकर स्नान किया। वहीं गोवर्धन में मानसीगंगा, बरसाना प्रिया कुंड, वृषभानकुंड, नंदगांव में जशोदा कुंड में स्नान किया।

नगर के श्रीकृष्ण जन्मस्थान, केशवदेवजी मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की गई।

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश की विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागिश कुमार महाराज की आज्ञा अनुसार आज अक्षय तृतीया का पर्व ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में राजभोग के दर्शन में प्रात: 10 बजे ठाकुर द्वारिकानाथ को चंदन लगाया गया और शीतलता से संबंधित सभी सतुआ, खरबूजा, ठंडाई, शिकंजी का भोग लगाया गया। भक्तों ने मंदिर में खरबूजा, पंखा और सतुआ अर्पित किया। प्रात: काल से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था और भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए लालायत दिखाई दिए।
ं गोवर्धन में भक्तों ने दानघाटी मंदिर, हरदेवजी मंदिर, गिरिराज मुकुट मंदिर मानसीगंगा, हरगोकुल मंदिर, जतीपुरा में गिरिराज मुखारविंद मंदिर, श्रीनाथजी के दर्शन और पूजा अर्चना की। मानसीगंगा में स्नान करके परिक्रमार्थियों ने गिरिराज महाराज की सप्तकोसी परिक्रमा लगाई।

श्री राधाजी की नगरी बरसाना में अक्षय तृतीया पर्व पर भक्तों ने प्रात: चार बजे से देर रात्रि तक गहवरवन की परिक्रमा लगाई। यहां के प्रिया कुंड, वृषभान कुंड, प्रेम सवरोवर गाजीपुर, गहवरकुंड चिकसौली, त्रिवेणी कूप ऊंचागांव में स्नान करके भक्तों ने मंदिरों व आश्रमों में जाकर पूजा अर्चना करके दानपुण्य किया। इस अवसर पर यहां का विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर को दुलहन की तरह सजाया गया था। पीली पोषाक में राधाजी व श्रीकृष्ण अपने भक्तों को लुभा रहे थे। नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में माता यशोदा, बाबा नंद के साथ कृष्ण बलराम के दर्शन करके भक्तों ने अपने को निहाल किया। वहीं आशेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा की पूजा की गई। गोकुल, महावन, बलदेव में भी अक्षय तृतीया पर्व पर भक्तों की भीड़ लगी रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User