अखिलेश यादव पर लगा बाबा साहब के अपमान का आरोप, भाजपा ने मथुरा में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Wednesday, April 30, 2025 - 18:46
Updated: 1 year ago
0
अखिलेश यादव पर लगा बाबा साहब के अपमान का आरोप, भाजपा ने मथुरा में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

मथुरा (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ अपना आधा चेहरा जोड़कर प्रस्तुत की गई तस्वीर को भारतीय जनता पार्टी ने अत्यंत आपत्तिजनक और बाबा साहब का अपमान बताया है। इस कृत्य के विरोध में भाजपा मथुरा जिला महानगर द्वारा बुधवार को डीग गेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने की। इस अवसर पर विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा महापौर विनोद अग्रवाल विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह पूरन प्रकाश सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। विरोध सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा बाबा साहब केवल संविधान निर्माता नहीं वह सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। अखिलेश यादव द्वारा उनके चित्र के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ करना न केवल अनादर है बल्कि समाज को भ्रमित करने की कोशिश है। भाजपा इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर हमारे राष्ट्र की आत्मा हैं। उन्होंने हर नागरिक को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की छवि से छेड़छाड़ करना देश के मूलभूत मूल्यों के साथ खिलवाड़ है। अध्यक्ष राजू यादव ने कहा महानगर भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब की तस्वीर के साथ अपना चेहरा जोड़कर प्रचार करना सीधे-सीधे उनकी महान विरासत पर हमला है।

मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया प्रदर्शन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डीग गेट तिराहा पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर चेतन स्वरूप पाराशर पन्नालाल गौतम संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा विनीत शर्मा लोकेश तायल दीपक गोला नितिन चतुर्वेदी यतेंद्र फौजदार योगेश आवा कुलदीप शर्मा कमला प्रसाद सत्यपाल चौधरी हेमन्त खंदौली नरेन्द्र गौतम चंद्रपाल कुंतल पार्षद अंकुर गुर्जर पार्षद हनुमान गुर्जर पार्षद तरुण सैनी अर्जुन सोनी बृजेश अहेरिया मंडल अध्यक्ष अजय राजावत सुनील तरकर जितेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User