विश्‍व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्‍य में लाड़ली बहनों को मंत्री द्वारा भेंट किये तुलसी के पौधे

विधानसभा बमोरी में विभिन्‍न कार्यो का मंत्री सिसोदिया द्वारा शिलान्‍यास/भूमिपूजन किया गया, इस दौरान लाड़ली बहनों को मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदाय किये स्‍वीकृति पत्र

Monday, June 5, 2023 - 19:59
Updated: 3 years ago
0
विश्‍व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्‍य में लाड़ली बहनों को मंत्री द्वारा भेंट किये तुलसी के पौधे
विश्‍व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्‍य में लाड़ली बहनों को मंत्री द्वारा भेंट किये तुलसी के पौधे
विश्‍व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्‍य में लाड़ली बहनों को मंत्री द्वारा भेंट किये तुलसी के पौधे
विश्‍व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्‍य में लाड़ली बहनों को मंत्री द्वारा भेंट किये तुलसी के पौधे

गुना। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया द्वारा आज जिले का भ्रमण कर मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजनांतर्गत लाड़ली बहनों को स्‍वीकृति पत्रों का वितरण सहित नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों का शिलान्यास किया। मंत्री श्री सिसोदिया द्वारा आज गृह विधानसभा बमौरी के अगरा में ग्राम अगरा से केदारनाथ धाम तक की 3.78 करोड़ रुपये लागत से 5.25 किमी लंबी, ग्राम पंचायत महोदरा के ग्राम ऊरईखता से ग्राम ताजपुर तक 2.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3.55 किमी लंबी सड़क, हस्तिनापुर से विलोधा तक 196.59 लाख रूपये की लागत से 2.23 किलोमीटर का भूमिपूजन किया। 
आज भ्रमण के दौरान ग्राम अगरा, उरईखता, सकतपुर, नगदा, करीली, देवगढ तथा सिरसी में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजनांतर्गत लाड़ली बहनों को स्‍वीकृति पत्रों का वितरण किया गया साथ ही विश्‍व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्‍य में लाड़ली बहनों को भेंट स्‍वरूप तुलसी के पौधे दिये गये। मंत्री  सिसोदिया द्वारा ग्राम दिनोला में पेड़ की छाँव में लोगों की समस्याएँ सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। 
इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना गौरव खरे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User