विश्व नदी दिवस पर गंगा आरती, स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

Sunday, September 24, 2023 - 12:47
Updated: 3 years ago
0
विश्व नदी दिवस पर गंगा आरती, स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जिला गंगा समिति के बैनर तले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की श्रंृखला में विश्व नदी दिवस की पूर्व संध्या पर कल हनुमत धाम (बिसरात घाट) पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें माँ गंगा के भक्तों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया तथा नदियों निर्मलता व अविरलता को बनाये रखने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जिला सह संयोजक गंगा समग्र सचिन कुमार पाठक ने गंगा समग्र के बारे मंे बताते हुये समस्त भक्तों से नदियों के संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील की। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने कचरा मुक्त घाट-कचरा मुक्त भारत को बनाने हेतु पूजन सामग्री के निस्तारण हेतु घरेलू उपायों को सुझाया। गंगा आरती के सफल आयोजन हेतु भावना पाठक, समृद्धि पाठक, ममता तिवारी, सोनम शर्मा, मंजू शुक्ला, सरिता बाजपेई, अंजू पाठक, सुषमा शर्मा, विभा रस्तोगी, शिखा रस्तोगी, सुधा शर्मा, साधना वर्मा, जितेंद्र नाथ तिवारी, अतुल पाठक, दीपक रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी, राज वर्मा, प्रशांत वर्मा, आदि का विशेष योगदान रहा।

विश्व नदी दिवस पर आज वन एवं वन्यजीव संस्थान, नगर निगम, गंगा समग्र एवं नेहरू युवा केन्द्र शाहजहाँपुर द्वारा गर्रा नदी स्थित राजघाट (पंचमुखी हनुमान मन्दिर) पर स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय वनाधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद, वन दरोगा सुशील, सल्लू, रमेश, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निर्दोष शर्मा, गंगा समग्र जिला सह संयोजक सचिन पाठक व उनकी टीम दीपक रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी, प्रशान्त वर्मा, चीफ इस्पेक्टर नगर निगम चन्द्रवीर सिंह के निर्देशन में सफाई नायक रजनीश व नगर निगम टीम व स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा। श्रमदान उपरान्त जिला युवा अधिकारी ने सभी से सप्ताह में कम से कम 2 घण्टे श्रमदान करने हेतु प्रेरित किया। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि विश्व नदी दिवस प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह के चैथे रविवार को मनाया जाता है जिसका प्रमुख उद्देश्य नदियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अंत में क्षेत्रीय वनाधिकारी व जिला सह संयोजक गंगा समग्र द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ ग्रहण कराई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User