विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ कैरियर प्लेसमेंट कार्यक्रम

Friday, March 15, 2024 - 05:53
Updated: 3 years ago
0
विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ कैरियर प्लेसमेंट कार्यक्रम

पूर्वांचल (आरएनआई) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार मिर्ज़ापुर में आज दिनांक 14.03.2024 को कैरियर एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में Signinn Software Pvt Ltd द्वारा ऑन कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें सेल्स डिपार्टमेंट, मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, ISO डिपार्टमेंट हेतु जॉब इंटरव्यू लिया गया। इस इंटरव्यू में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ का प्रतिभाग किया। अनेक बच्चों का सेलेक्शन विभिन्न पदों पर हुआ जिसमें वंदना यादव, सुमन जैन एवं संध्या सिंह का सेलेक्शन सेल्स डिपार्टमेंट में हुआ। इस ऑन कैंपस ड्राइव का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पी०एन० डोंगरे के अभिभाषण से हुआ। डॉ० सत्येन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर माधवी शुक्ला के निर्देशानुसार कराया। डॉ० शिखा तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन तथा डॉ० चंदन साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ० सूबेदार यादव, डॉ० कुसुमलता, डॉ० मनोज कुमार प्रजापति, डॉ० गुरु प्रसाद सिंह, डॉ० अवधेश कुमार यादव, डॉ० संकठा प्रसाद सोनकर, डॉ० अरुणेश कुमार, डॉ० दीप नारायण, डॉ० रजनीश कुमार, डॉ० राजेश कुमार, डॉ० नलिनी सिंह, डॉ० राजेन्द्र कुमार, डॉ० रीता मिश्रा, डॉ० अरविंद कुमार, डॉ० देव कुमार, डॉ० मंजुला शुक्ला, डॉ० शैलेन्द्र कुमार, डॉ० लता, डॉ० अदिति सिंह, डॉ० वकार रजा, श्री धर्म चंद्र आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User