विवादित दुकानों को कुर्क करने का एसडीएम ने दिया आदेश, किशनपुर कस्बे में पावर हाउस के सामने बनी दुकानों में दो भाई के बीच चल रहा विवाद

Monday, June 23, 2025 - 18:51
Updated: 1 year ago
0
विवादित दुकानों को कुर्क करने का एसडीएम ने दिया आदेश, किशनपुर कस्बे में पावर हाउस के सामने बनी दुकानों में दो भाई के बीच चल रहा विवाद

फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर कस्बा में लंबे समय से दो भाइयों के बीच दुकानों में चल रहे जमीनी विवाद में पुलिस की रिपोर्ट के बाद खागा एसडीएम ने विवादित दुकानों को कुर्क कराने के निर्देश दिया है। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

किशनपुर कस्बा निवासी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने डीएम रविंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि किशनपुर पावर हाउस के सामने उसकी और भाई दीपक अग्रवाल की दुकान बनीं है। जिसमें उसके हिस्से की दुकान को भाई हड़पना चाहता है। कब्जा भी नहीं दे रहा है। जिस मामले में डीएम के निर्देश पर खागा एसडीएम ने पूरे मामले में पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस ने पूरे मामले में विवाद न निपटने पर बड़े विवाद की आशंका जाहिर की थी। जिस रिपोर्ट के आधार पर खागा एसडीएम अभिनीत कुमार ने विवादित दुकानों को कुर्क कर सील करने के निर्देश दिया है। खागा एसडीएम के आदेश के बाद से कस्बा में हड़कंप मचा हुआ है। खागा एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User