विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पीएम, सीएम व डीएम को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्याएं हल न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) कस्बे में सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर पीएम, सीएम व डीएम को संबोधित एक तेरह सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। कहा गया कि यदि समस्याएं हल नहीं की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा की कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल के नेतृत्व में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही किसान मजदूर मोर्चा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए अस्पताल रोड तहसील रोड होते हुए तहसील के अंदर पहुंचे और वहां पर भी नारेबाजी किया। किसान मजदूर मोर्चा के लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिंदकी सर्वेश कुमार सिंह को दिया। जिसमें मांग की गई कि किसान मजदूर आयोग का गठन हो उसे संवैधानिक दर्जा दिया जाए। कहा गया कि केंद्र सरकार ने पशुपालन को कृषि का दर्जा दिया है और देश में पशुपालन का कार्य महिलाएं करती है तो महिलाओं को भी किसान सम्मान निधि दिया जाए। सरकार ने अपनी घोषणा पत्र में कहा था कि हम किसानों की आय दुगना करेंगे लेकिन किसानों की आय दुगना नहीं हुई है। किसानों को सस्ते रेट में खाद बीज, कीटनाशक दवा उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य बीमा की धनराशि 5 लाख से बड़ा कर 10 लाख की जाए ताकि लोगों का सही इलाज हो सके। किसानों मजदूरों के बेटे बेटियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाए। गांव में सफाई कर्मचारी नहीं जाते जिससे गंदगी फैली रहती है इसलिए सफाई कराई जाए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव महावीर गौतम, मंडल अध्यक्ष सिद्ध गोपाल सोनकर, जिला सचिव प्रियंका पाल, सुनीता देवी कुशवाहा, महेंद्र उत्तम, शुभम गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, गंगाराम, संपतिया देवी, रेणु देवी, श्रीकांत, चंद्रशेखर कुशवाहा, रामबहादुर कुशवाहा, नीरज, राम सिंह, शिवचरण कुशवाहा, शिवलाल कुशवाहा, आदित्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



