विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Thursday, August 10, 2023 - 19:53
Updated: 3 years ago
0
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) दिन गुरुवार को माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री भानु देव शर्मा के निर्दशानुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला कारागार जनपद शाहजहाँपुर में प्ली बारगेनिंग  के विषय पर किया गया । शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री पीयूष तिवारी द्वारा की गयी । 
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री पीयूष तिवारी ने बन्दियों के अधिकारों  पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्ली बारगेनिंग के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसके अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं के वारे में वन्दियों को अवगत कराया I उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस किसी के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है उसको विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नि: शुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जायेगा I 
श्री सौरभ शुक्ला  पैनल लायर ने प्ली बारगेनिंग के विषय ज्पर चर्चा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बात चीत के माध्यम से बारगेनिंग करके बंदी अपने वाद का निस्तारण करा सकते है I
 शिविर का संचालन लिपिक श्री मोहम्मद अफजल ने किया, शिविर में डिप्टी जेलर श्री अनिल कुमार , डिप्टी जेलर श्री सुभाष चन्द्र यादव, डिप्टी जेलर श्री सुरेश कुमार गौतम एवं  अधिक संख्या में बन्दीगण आदि लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अन्त में जेलर श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी  का आभार व्यक्त किया I

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User