अवैध कटाई कर लकड़ी को बेचने और वन भूमि पर अतिक्रमण करने के प्रयास करने वाले सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Thursday, August 10, 2023 - 19:37
Updated: 3 years ago
0
अवैध कटाई कर लकड़ी को बेचने और वन भूमि पर अतिक्रमण करने के प्रयास करने वाले सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गुना। (आरएनआई) वनमंडल गुना अंतर्गत वन परिक्षेत्र गुना दक्षिण के वनस्टॉप द्वारा पूरी रात और अगले दिन तक चली कार्यवाही में अवैध कटाई कर लकड़ी को बेचने और वन भूमि पर अतिक्रमण करने के प्रयास करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वनपरिक्षेत्र गुना दक्षिण के अंतर्गत सबरेंज बेरखेड़ी की बीट बिलास में दिनांक 09.08.2023 को कक्ष क्रमांक पी-312 में खडे़ हुऐ 32 सागवान एवं सतरूखा के वृक्षों की कटाई के 07 आरोपीगण:-  सुरेश पुत्र किशनसिंह जाति भिलाला उम्र 32 निवासी हरिपुरचक, मेहताबसिंह पुत्र देवसिंह उम्र 32 वर्ष, फूलसिंह पुत्र बेस्ता जाति भिलाला उम्र 30 वर्ष, राकेश पुत्र बेस्ता जाति भिलाला उम्र 24 वर्ष, सूरज पाल पुत्र देवीसिंह उम्र 36 वर्ष, सुरमेलसिंह पुत्र पप्पू जाति भील उम्र 25 वर्ष, राकेश पुत्र बाला जाति भील उम्र 35 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम हरिपुरचक तह.व जिला गुना व्यावसायिक उद्वेश्य से वृक्षों को काटकर लकड़ियों को बेचने के वनअपराध में शामिल रहे। 

आरोपीगणो द्वारा जंगल से काटे गये वृक्षों की लकड़ियों को स्वयं की मोटर साईकिलो से अवैध रूप से विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपियों को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ’क’ एवं मध्यप्रदेश वनोपज (व्यापार विनिमयन) अधिनियम 1969 की धारा 5, 16 एवं जैवविविधता अधिनियम 2000 की धारा 7, 55 के तहत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय गुना द्वारा जे.आर.पर भेजने के लिए प्रकरण बनाकर उक्त 07 आरोपियों को माननीय न्यायालय गुना में पेश किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय गुना द्वारा 15 दिवस की जे.आर. पर भेजा गया। आरोपीगणों से वनअपराध में उपयोग में ली गई 04 मोटर साईकिल वाहनों को भी जप्त किया गया।

 उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध पूर्व में भी वनअपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये थे। इस कार्यवाही में विशेष तौर पर वनमंडल अधिकारी श्री अक्षय राठौर एवं हाल ही में स्थानांतरित वनमंडल अधिकारी सर्वेश सोनवानी का विशेष योगदान रहा।  
उप वनमंडल अधिकारी  दिनेश यादव के मार्गदर्शन में हुई गिरफ्तारी कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी गुना दक्षिण विवेक चौधरी, वनपाल प्रदीप सिंह चौहान,  हर्ष गौतम,दुर्गेश सिंह जाट, इमरान मियां, जितेंद्र सिंह राणा, वनरक्षक लाखन शिवहरे, देवेंद्र गौर अभिषेक ओझा, रामनारायण लोधा, राजकपूर सिंहए रविंद्र रघुवंशी, उमेश यादव, रवि रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User