विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना के लिए चारों विधानसभा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग प्रेक्षक किये गये नियुक्‍त

विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना के लिए चारों विधानसभा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग प्रेक्षक किये गये नियुक्‍त, 03 दिसम्‍बर को विधानसभावार नियुक्‍त प्रेक्षकों की निगरानी में होगी मतगणना।

Monday, November 27, 2023 - 19:01
Updated: 3 years ago
0
विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना के लिए चारों विधानसभा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग प्रेक्षक किये गये नियुक्‍त

गुना, (आरएनआई) विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गुना जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 028-बमोरी, 029-गुना, 030-चांचौडा़, एवं 31-राघौगढ के लिये दिनांक 03 दिसम्‍बर 2023 को होने वाली मतगणना के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी द्वारा आयोग द्वारा नियुक्‍त गणना प्रेक्षकों हेतु लॉयजनिंग ऑफिसर, सहयोगी स्‍टाफ की नियुक्ति एवं प्रेक्षकों के अस्‍थाई कार्यालय की व्‍यवस्‍था के आदेश जारी किये गये है।

जारी आदेशानुसार विधानसभा बमोरी के लिये नियुक्‍त प्रेक्षक  राधा विनोद शर्मा को प्रेक्षक कार्यालय सर्किट हाउस गुना व्‍हीआईपी कक्ष (आर) में लायजनिंग ऑफिसर रवि कुमार शिवहरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी (मोबाइल नंबर 8815863156),

विधानसभा गुना के लिये नियुक्‍त प्रेक्षक नूह पी बाबा को प्रेक्षक कार्यालय सर्किट हाउस गुना व्‍हीआईपी कक्ष (एल) में लॉयजनिंग ऑफिसर बीजू थॉमस जिला कार्याक्रम प्रबंधक राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन गुना (मोबाइल नंबर 9893211200),

 विधानसभा चांचौडा के लिये नियुक्‍त प्रेक्षक संजय बिहारी अंबस्‍था को प्रेक्षक कार्यालय गेल रेस्‍ट हाउस विजयपुर कक्ष क्रमांक 201 (प्रथम तल) को लायजनिंग ऑफिसर डा. कुलदीप सिंह, आयुर्वेद चिकित्‍सा अधिकारी सिरसी जिला गुना (मोबाइल नंबर 9111934601), विधानसभा राघौगढ के लिये नियुक्‍त प्रेक्षक जवारेगोवदा टी को प्रेक्षक कार्यालय गेल रेस्‍ट हाउस विजयपुर कक्ष क्रमांक 101 (भू-तल) को लायजनिंग ऑफिसर हरीश श्रीवास्‍तव सहायक यंत्री नगरपालिका परिषद राघौगढ-विजयपुर जिला गुना (मोबाइल नंबर 9826255404) का नियुक्‍त किया गया हैं। 

उक्‍त चारों विधानसभा में नियुक्‍त गणना प्रेक्षक  03 दिसम्‍बर को होने वाली मतगणना की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और प्रत्‍येक विधानसभा के मतगणना कक्ष में नियुक्‍त माईक्रो आब्‍जर्वर के माध्‍यम से प्रतिवेदन प्राप्‍त करेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User