विद्यापीठ इंटर कालेज में बच्चों को बताए संचारी रोग से बचने के उपाय

Wednesday, October 4, 2023 - 20:48
Updated: 3 years ago
0
विद्यापीठ इंटर कालेज में बच्चों को बताए संचारी रोग से बचने के उपाय

सासनी, (आरएनआई) - 4 अक्टूबर। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया।
बुधवार को प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने बच्चों को संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी देते हुए बताया कि नालियों में जलभराव न होने दें तथा उनकी नियमित सफाई करें। घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने पाए और संकमित रोगों से बचाव हेतु अपने आसपास गंदगी ना होने दें। वहीं प्रधानाचार्य ने बच्चों को पौधारोपण के फायदे बताइए और अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संचारी रोग भौतिक तरल पदार्थ, कीट के काटने, क्षतिग्रस्त पदार्थ, पानी और पदार्थों के संपर्क में आने या हवा के माध्यम से फैल सकते हैं। रोगों से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना बहुत जरूरी है। जिसके लिए हम योगासन करें। विद्यालय शिक्षक महेन्द्र प्रकाश सैनी ने छात्र छात्राओं को मलेरिया डायरिया जुखाम खांसी डेंगू चिकनगुनिया आदि से बचने हेतु साफ सफाई के लिए बच्चों को प्रेरित किया, तथा पेड़-पौधों का दैनिक जीवन में महत्व बताया। अवसर पर भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, श्रीमती नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर,हनी वशिष्ठ,राम खिलाड़ी तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User