पर्यावरण योद्धा व प्रहरियों ने मनाया वृक्ष रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम

Wednesday, October 4, 2023 - 20:49
Updated: 3 years ago
0
पर्यावरण योद्धा व प्रहरियों ने मनाया वृक्ष रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम

सासनी, (आरएनआई) 4 अक्टूबर। संविलियन विद्यालय समामई में रेड टेप मूवमेंट के तहत रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक रूद्र दत्त शर्मा ने की एवं संचालन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
बुधवार को मनाए गये रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में आच्छादित पेड़ पौधों को लाल टेप से रक्षा सूत्र बंधन किया, तथा पर्यावरण योद्धा एवं पर्यावरण प्रहरी टीम को उनकी जिम्मेदारी सौंप गई। डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हम वृक्षारोपण तो करते हैं लेकिन उस पौधे को आगे तक संभाले रखने की नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी ही है। इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया विद्यालय परिसर एवं पास पड़ोस के पौधों पर विद्यार्थियों ने रक्षा सूत्र बांधे और उनकी व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में प्रभा शर्मा, भावना सिंह, अमित शर्मा, पर्यावरण योद्धा रूपेश कुमार, चिंटू, धीरज कुमार, युवराज शर्मा, अजान, सत्येंद्र कुमार, पीयूष एवं पर्यावरण प्रहरी पवित्रा, नंदिनी, वर्षा शर्मा, यासमीन, रिचा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User