विकास यात्रा के दौरान 13 निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण-शिलान्यास

विधानसभा चांचौड़ा के 18 ग्रामों में ''विकास यात्रा'' ने किया भ्रमण

Saturday, February 25, 2023 - 01:30
Updated: 4 years ago
0
विकास यात्रा के दौरान 13 निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण-शिलान्यास
विकास यात्रा के दौरान 13 निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण-शिलान्यास

गुना। विधानसभा चांचौड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को विकास यात्रा ने 18 ग्रामों में भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने ग्रामीण जनता को शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम स्थल पर श्रीमती मीना ने लोकार्पण-शिलान्यास किए। 

विकास यात्रा शुक्रवार को ग्राम पंचायत दुर्गपुरा से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत खैरखेड़ा में समाप्त हुई। जिसके अन्तर्गत 5 ग्राम पंचायत एवं 18 ग्राम लाभांवित हुए। इस दौरान 68.96 लाख के 13 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। यात्रा 19 किमी चलकर विकास रथ के जरिए लोगों को शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद ग्राम पंचायत विशनखेड़ा, कीताखेड़ी से होती हुई ग्राम पंचायत खैरखेड़ा में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान चिन्हित ग्राम पंचायतों में लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे। इस दौरान श्रीमती मीना ने विकास यात्रा के दौरान पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, युवा संवाद कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विकास यात्रा में रघुवीरसिंह मीना पूर्व आईपीएस एवं जिला पंचायत सदस्य, जगमोहन धाकड़ मंडल अध्यक्ष मधुसूदनगढ़, सुरेश मीना जनपद अध्यक्ष चांचौड़ा, हरभजन मंडल महामंत्री मधुसूदनगढ़, उपाध्‍यक्ष नगर पालिका मधुसूदनगढ कोशलेन्द्र अग्रवाल, राजेश मीना किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मधुसूदनगढ़, अभिमन्यु गुर्जर सरपंच कीताखेड़ी, लाखनसिंह सोंधिया पूर्व सरपंच, रामनरेश जनपद सदस्य चांचौड़ा, महेन्द्र सोंधिया पार्षद मधुसूदनगढ़, दौलतसिंह सिलावट पार्षद मधुसूदनगढ़, जगदीश सेलर युवा मोर्चा, रामबाबू प्रजापति युवा मोर्चा मधुसूदनगढ़, भारत सेन सैन समाज अध्यक्ष मधुसूदनगढ़, मुकेश मीना कोलूआ, भारतसिंह सोंधिया कीताखेड़ी, नारानसिंह सोंधिया कीमाखेड़ी, हरस्वरूप, भूपतसिंह ऐमनाखेड़ी, विजयसिंह मीना, होकमसिंह गुर्जर, बलवानसिंह सोंधिया नयापुरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User