विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोग हो रहे हैं जागरूक
शाहजांहपुर (आरएनआई) शाहजहांपुर के विकासखण्ड ददरौल की ग्राम पंचायत अकर्रा रसूलपुर में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर मयंक भदौरिया, ए पी ए सोनम सचान, ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह, ग्राम प्रधान रीता देवी, मदनलाल वर्मा, प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर प्रेमपाल गंगवार, शिक्षक मुदित सेठ, हरिओम वर्मा, लज्जाराम वर्मा, रोजगार सेवक राजीव वर्मा, कृषि विभाग से पंकज लोधी, रविन्द्र सिंह, निर्मल उपाचार्य, भाईलाल वर्मा, रजत वर्मा सहित नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निर्दोष शर्मा, रवि सक्सेना, हिमांशु सक्सेना अन्य युवा मंडल सदस्यों सहित भारी संख्या में स्थानियजन व युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने सभी से विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आव्हान करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रेरित किया जिससे समस्त योजनाओं का संतृप्तिकरण हो सके और लाभार्थियों को लाभ मिल सके जिससे माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प की परिकल्पना को चरितार्थ किया जा सके। ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे किसानों के लिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आदि पर भी प्रकाश डाला गया।जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने उपस्थित सभी को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई व सरकार द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित "मेरा युवा भारत" पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने हेतु युवाओं से आग्रह किया जिससे युवाओं की सहभागिता विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति में सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर के स्वयंसेवको व युवा मंडल सदस्यों द्वारा पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन कराए गए व लोंगो को इसके लिये प्रेरित भी किया गया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया द्वारा बताया गया कि "माई भारत पोर्टल" का निर्माण युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है और इसका उद्देश्य युवाओं को सरकार और नागरिकों के बीच युवा सेतु के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण के लिये अपार युवा ऊर्जा का सदुपयोग करना है। Mybharat.gov.in पर लॉगिन करके 15-29 वर्ष के युवा रजिस्टर कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर की विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बैंक ऑफ बड़ौदा अकर्रा रसूलपुर द्वारा भी स्टाल लगाया गया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

