कलेक्टर द्वारा राघौगढ़ के जनपद, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

Thursday, February 27, 2025 - 19:25
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर द्वारा राघौगढ़ के जनपद, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज राघौगढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुना जिला पंचायत अभिषेक दुबे एवं अनुविभागीय अधिकारी राघोगढ़ विकास कुमार आनंद उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने जनपद पंचायत राघौगढ़, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय राघौगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य प्रणाली और जनता से संबंधित मामलों की स्थिति की जांच की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाए और जनता को बिना किसी कठिनाई के सेवाएं प्रदान की जाएं। 

श्री कन्याल ने कहा कि सभी दस्तावेज सही तरीके से अपडेट किए जाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालय के साफ-सफाई और कार्य स्थलों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

 

कलेक्‍टर ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने स्वयं नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं उनके समुचित निराकरण के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। 

आज निरीक्षण के दौरान तहसीलदार गजेन्‍द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राघौगढ़ श्रीमति मोनिका झरिया, नायब तहसीलदार सुश्री रेणु कांसलीवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User