वाहन की टक्कर से गिरे युवक को दूसरे वाहन ने रौंदा, मौत

Tuesday, June 17, 2025 - 19:58
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) खागा नगर के जीटी रोड स्थित मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे युवक को कृष्णा होटल के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और पीछे से आ रहा दूसरा वाहन स्कार्पियो रौंदते हुए निकल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के इमातपुर गांव निवासी शत्रुघ्न 35 वर्ष नवीन मंडी से सब्जी लेकर वापस आ रहा था। तभी नगर के पश्चिमी बाईपास कृष्णा होटल के समीप आज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दिया। जिससे वह गिर कर घायल हो गया ठीक पीछे से आ रही स्कार्पियो ने युवक को रौंदते हुये निकल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से समुदायिक स्वास्थ केंद्र हरदों भेजा। जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में खागा कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हरदो में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User