ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ मौत

Tuesday, June 17, 2025 - 19:57
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित आरापुर मोड़ के पास बाइक में एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के माहीपुर गांव निवासी बलबीर 52 वर्ष पुत्र मेवालाल बाइक से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमोरी सत्संग सुनाने गया था, जहां से वापस घर लौटते समय जैसे ही बाइक सवार अधेड़ थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित आरापुर मोड़ के पास पहुंचा। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। फलस्वरूप बाइक सवार बलबीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के स्वजनों को हादसे के बावत सूचित कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक व चालक की सुरागरशी में जुट गई है। आकस्मिक घटित सड़क हादसे में हुई अधेड़ की मौत की खबर सुन स्वजनों में हाहाकार मच गया। सगे सम्बन्धी व रिश्तेदार रो रो कर बेहाल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User