वाराणसी: सिगरा स्थित डॉ सम्पूर्णानंद का नाम हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण-डा मुकेश

Sunday, October 20, 2024 - 18:32
Updated: 2 years ago
0
वाराणसी: सिगरा स्थित डॉ सम्पूर्णानंद का नाम हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण-डा मुकेश

वाराणसी (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कायस्थों को लेकर नीचा दिखाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कुशल राजनीतिज्ञ,विचारक, महान् शिक्षाविद् रहे वाराणसी के गौरव कायस्थ कुलभूषण डॉ सम्पूर्णानंद जी जिनके नाम से सिगरा स्टेडियम जाना जाता है।अब सरकार ने उनका नाम हटाकर वाराणसी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कर दिया है जो कायस्थ समाज के साथ साथ आया समाज का अपमान है। डॉ सम्पूर्णानंद किसी एक दल के नहीं बल्कि समाज जागरण एवं शिक्षा के चेतना पुरुष थे।उनका नाम हटाकर भारतीय जनता पार्टी या सरकार के लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं जो बेहद गलत है। इसी तरह मुगलसराय को जय जवान जय किसान के अमर प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री जी से छीना और अब स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से डॉ सम्पूर्णानंद जी गायब कर दिए। भाजपा की सरकार में कायस्थों को बार बार अपमानित किया जा रहा है। काशी का रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति लालबहादुर शास्त्री डॉ सम्पूर्णानंद जी को अपना आदर्श मानता है इस तरह अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रत्येक काशीवासी और कायस्थ समाज मिलकर इस तरह के मामले को संज्ञान लेकर अब आन्दोलन की तरफ आगे बढ़ेगा।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User