सुलतानपुर: कादीपुर का श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुयी संपन्न

Saturday, October 19, 2024 - 18:10
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर का श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुयी संपन्न

सुलतानपुर (आरएनआई) सन् 1978 ई से प्रारंभ कादीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित श्री दुर्गा पूजा महोत्सव देर रात तीन बजे तक मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ साकुशल सम्पन्न हो गया।

कादीपुर नगर पंचायत में नवरात्रि से प्रारंभ दुर्गा पूजा महोत्सव पूर्णिमा तक भगवती आराधना के साथ आयोजित होती है। केन्द्रीय पूजा ब्यवस्था समिति के संयोजन में पन्द्रह दिनों तक चलने वाली मां दुर्गा की पूजा को लेकर सभी समितियों के समन्वय से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, अपरपुलिस अधीक्षक अयोध्या अयोध्या सिंह, नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल केन्द्रीय पूजा ब्यवस्था समिति अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने केन्द्रीय पाण्डाल पटेल चौक पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा की विधिवत पूजा करते हुए दुर्गा पूजा समिति रानीपुर कायस्थ के रथ पर सवार मां दुर्गा की पूजा कर नारियल तोड़ ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। 

शोभायात्रा नगर भ्रमण कर सभी रथ विसर्जन स्थल चांदा रोड की तरफ रवाना हुए। रामू बोलबम के नेतृत्व में भगवती मिलन कार्यक्रम, सत्यम गुप्ता ने मां दुर्गा की महाआरती और केन्द्रीय पूजा ब्यवस्था समिति द्वारा मिलिट्री पाइप बैण्ड शोभायात्रा का आकार्षण केन्द्र रहा। 

कादीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सजी मां दुर्गा की तीन दर्जन प्रतिमाओं का देर रात तीन बजे तक विसर्जन किया गया।कानून ब्यवस्था की कमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कादीपुर अशोक कुमार सिंह पुलिस पीएसी बल के साथ सम्हाल रखी थी। कादीपुर क्षेत्र में मां दुर्गा विसर्जन शान्तिपूर्ण साकुशल सम्पन्न हो गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय पूजा ब्यवस्था समिति के श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। 

केन्द्रीय पूजा ब्यवस्था समिति द्वारा आयोजित विसर्जन शोभायात्रा के दौरान कादीपुर उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम, विभाग सह संघचालक डॉ ह्रदय राम यादव, जिला कार्यवाह शरद,सन्त तुलसीदास पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय, जिला प्रचारक रीतेश,विद्या मंदिर प्रधानाचार्य अवधेश दूबे, सरस्वती शिशु मंदिर झारखण्ड अशोक उपाध्याय,नगर पंचायत सभासद बृजेश सिंह, शिवमंगल सिंह, सूर्यलाल गुप्ता, राकेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजितराम, शैलेन्द्र उपाध्याय, उत्कर्ष मोदनवाल, शिवम् अग्रहरि, रघुरामा गुप्ता सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User