वाराणसी में 11 गौ-तस्कर गिरफ्तार: 35 गोवंश और 6 बोलेरो वाहन बरामद, सुल्तानपुर से बिहार ले जा रहे थे
वाराणसी (आरएनआई)। रोहनिया थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 35 गोवंश और 6 बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किए। आरोपी सुल्तानपुर के पशु मेला बाजार से गोवंशों को बिहार ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी रोहनिया के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर अखरी ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने पर उनमें गौवंश भरे मिले, जिसके बाद सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन निषाद, रोशन कुमार, दीपू धुरिया, संजीत कुमार यादव, मनोज कुमार निषाद, इशू कुमार, अभिषेक कुमार, उपेंद्र यादव, दीपक कुमार, सुरेश यादव और निखिल धुरिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से गौ-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गोवंशों को सुरक्षित गोशाला भेजा गया, जबकि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा, “गौ-तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



