असम में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं का इस्तीफा

Oct 9, 2025 - 15:38
 0  81
असम में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं का इस्तीफा

गुवाहाटी (आरएनआई)।असम में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कुल 17 अन्य नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राजेन गोहेन ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को सौंपते हुए लिखा कि वे “पार्टी की दिशा और नीतियों से असहमत हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा ने असम के लोगों से किए वादों को पूरा नहीं किया, स्थानीय समुदायों की अनदेखी की और बाहरी लोगों को बसने की अनुमति देकर राज्य की सामाजिक संरचना को नुकसान पहुंचाया।

इस्तीफा देने वालों में ज्यादातर नेता ऊपरी और मध्य असम क्षेत्र से हैं। पत्रकारों से बातचीत में गोहेन ने कहा, “अब भाजपा वह पार्टी नहीं रही, जो असम की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का वादा करती थी।”

गौरतलब है कि राजेन गोहेन 1999 से 2019 तक नागांव संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे और 2016 से 2019 तक रेल राज्य मंत्री भी रहे। वे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और प्रदेश में उनका व्यापक राजनीतिक और कारोबारी प्रभाव माना जाता है।

असम में फिलहाल हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार है और राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। गोहेन जैसे दिग्गज के इस्तीफे से पार्टी को संगठनात्मक और चुनावी दोनों मोर्चों पर झटका लग सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.