वसुंधरा क्लब ने किया डांडिया उत्सव का आयोजन

Oct 20, 2023 - 18:04
Oct 20, 2023 - 18:04
 0  513
वसुंधरा क्लब ने किया डांडिया उत्सव का आयोजन

गुना, (आरएनआई) नवरात्र के पावन पर्व पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बड़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले वसुंधरा क्लब द्वारा डांडिया नृत्य उत्सव 'ढोल  बाजे 'का आयोजन किया गया।

स्थानीय होटल में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने सपरिवार शामिल होकर आयोजन का लुत्फ़ उठाया ।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोलंकी ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित गरबा रास कार्यक्रम में डांडिया नृत्य के अलावा और भी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं थी जिसमें सभी ने भाग लेकर कई पुरस्कार जीते।

पुरस्कार वितरण के उपरांत स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम के संयोजक रीना अजिताभ श्रीवास्तव,अर्पिता सुयश देव,मीतू अंकुर श्रीवास्तव,श्रद्धा अमित सिंह ठाकुर,मनीषा मुकेश अग्रवाल रहे।

संस्था की संस्थापक श्रीमती नरेन्दर कौर संधु,सचिव एडवोकेट सोनाली मोढ़े एवं ट्रेजरर श्रीमती दीपिका लांबा का आयोजन में विशेष योगदान दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0