वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Tuesday, October 31, 2023 - 21:00
Updated: 3 years ago
0
वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

सिकंदराराऊ। नगला जलाल स्थित फायर स्टेशन पर तैनात अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लोह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया वहीं  सभी फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा वल्लभ भाई पटेल के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

केपी सिंह अग्निशमन अधिकारी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं अपने काम को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को संभव बनाया जा सके।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User