सुलतानपुर: वर्ल्ड एजुकेशन समिट एंड अवार्ड से सम्मानित हुई डॉ. आकृति अग्रहरि

Tuesday, July 23, 2024 - 17:56
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: वर्ल्ड एजुकेशन समिट एंड अवार्ड से सम्मानित हुई डॉ. आकृति अग्रहरि

सुलतानपुर (आरएनआई) संविधान क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में 20 जुलाई 2024को वर्ल्ड एजुकेशन समिट एंड अवार्ड का आयोजन किया गया। इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म एंड हायर एजुकेशन (ISRHE) चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और आईपीएल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन राकेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, कोरिया से संगसोई कू विशेष रूप से उपस्थित रहे जबकि इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म एंड हायर एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल शर्मा, सचिव मिस रेशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरी शर्मा और सदस्य गीता शर्मा व ओम शर्मा ने अतिथियों संग मंच साझा किया और समारोह की सफलता में योगदान दिया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य आदि क्षेत्रों से आए 74 विभूतियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में में उत्तर प्रदेश के कादीपुर जनपद सुल्तानपुर से युवा पत्रकार, साहित्यकार एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रही डॉ. आकृति अग्रहरि को वर्ल्ड एजुकेशन समिट एंड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. आकृति अग्रहरि को यह सम्मान उनकी विलक्षण प्रतिभा, समाज सेवा, शिक्षा एवं राष्ट्र नवनिर्माण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है जो कादीपुर, सुल्तानपुर के लिए गर्व की बात है। डॉ. आकृति अग्रहरि को मिले इस सम्मान से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। बता दें कि डॉ. आकृति अग्रहरि को अब तक ब्लॉक, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User