वनपरिक्षेत्र फतेहगढ़ में अवैध कटाई के मामले में 2 गिरफ्तार

Sep 3, 2024 - 13:30
Sep 3, 2024 - 13:31
 0  3.6k
वनपरिक्षेत्र फतेहगढ़ में अवैध कटाई के मामले में 2 गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) गुना वनमण्डल के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र फतेहगढ़ की बीट बनियानी में बीते दिनों जंगल गस्त के दौरान बीट के कक्ष क्रमांक RF 497 में परिक्षेत्र सहायक हमीरपुर सूर्यप्रकाश कोली व बीट प्रभारी सुनील शर्मा के द्वारा वन स्टाफ के साथ अवैध कटाई करने के मामले में मुकेश ढीमर ,हेमंत किरार निवासी हमीरपुर को गिरफ्तार किया जाकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 469/18 एवम 469/19  दर्ज किया गया है । 

वनपरिक्षेत्राधिकारी नीतेश डेहरिया के निर्देशन में वनपरिक्षेत्र फतेहगढ़ में लगातार कार्यवाही की जा कर वनभूमि पर अतिक्रमण , अवैध कटाई की रोकथाम कर प्रभाभी कार्यवाही की जा रही है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0