वक्फ बिल के विरोधी 200 सांसदों को भाई चारा निभाने के लिए कश्मीर घाटी में भेज देना चाहिए: दिनेश फलाहारी

Thursday, April 24, 2025 - 11:11
Updated: 2 years ago
0
वक्फ बिल के विरोधी 200 सांसदों को भाई चारा निभाने के लिए कश्मीर घाटी में भेज देना चाहिए: दिनेश फलाहारी

मथुरा (आरएनआई) श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य पक्षकार पंडित दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि पहलगाम में जो आतंकवादी घटना हुई है उससे प्रत्येक सनातनी को झकजोर दिया है, हिंदुस्तान का  सनातनी बहुत ही क्रोधित है, उन्होंने कहा कि जो लोग भाईचारा निभाने की बात करते हैं, गंगा जमुना तहजीब की बात करते हैं, वह 200 सांसद कहां मर गए,उनको शर्म नहीं आती, वह वक्फ बिल के खिलाफ खड़े हो गए थे,उन 200 सांसदों को या तो पाकिस्तान भेज देना चाहिए या कश्मीर घाटी में भेजना चाहिए. तभी इनको पता चलेगा भाईचारा क्या होता है, गंगा जमुना तहजीब क्या होती है, यह लोग हर समय हिंदुओं के विरोध में खड़े हो जाते हैं और मुस्लिम संगठनों का समर्थन करते हैं, ऐसे लोगों पर देशद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि मोदी जी अब समय आ गया है पाकिस्तान और वहां के कट्टरपंथियों को सबक सिखाने का और pok को  हिंदुस्तान में मिलाने का. जब तक कट्टर पंथीयों से युद्ध नहीं होगा तब तक इनको इनकी औकात पता नहीं चलेगी. और आपसे एक विनती है, जो देश में छुपे गद्दार है इनको भी सबक सिखाना चाहिए. इन लोगों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए,जो लोग हिंदुस्तान का खाते हैं और हिंदुस्तान के खिलाफ बयान बाजी करते हैं, ऐसे लोगों को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User