जम्मू-कश्मीर: बांडीपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पहलगाम हमले में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हो गई है जिसमें 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी शामिल हैं। सेना ने पुंछ के लसाना वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है।

Thursday, April 24, 2025 - 10:13
0
जम्मू-कश्मीर: बांडीपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से सेना के जवान अलर्ट मोड पर हैं। सेना के जवान आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चला रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हो गई है, जिसमें 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी नागरिक शामिल है। बांडीपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े हैं। फिलहाल भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुंछ के लसाना वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस और एसओजी के जवान जंगलों और पहाड़ों पर आतंकियों को ढूंढ रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 5 आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम देने का भी एलान किया गया है। बता दें कि उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। वहीं, जम्मू प्रांत में जिला ऊधमपुर के अंतर्गत बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक सैन्य कर्मी के घायल होने की सूचना है। 

अनंतनाग जिले के कोकरनाग में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों  में एक मुठभेड़ हुई। अलबतता, देर रात गए तक इसमें किसी आतंकी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं थी। सुरक्षाबलों ने कोकरनाग के पास टंगमर्ग गांव में आतकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया है। बाहरी छोर पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया।

आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए जवानों पर फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। सूत्रों ने बताया कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ हुई है, वह इलाका जंगल के साथ सटा हुआ है। वहां एक बाग भी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी भाग न सकें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User