लौह पुरूष की जयंती पर निकली पद यात्रा, एमएलसी व जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Monday, November 10, 2025 - 21:14
Updated: 12 months ago
0
लौह पुरूष की जयंती पर निकली पद यात्रा, एमएलसी व जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फतेहपुर (आरएनआई) अयाह शाह विधानसभा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल पद यात्रा का आयोजन विधायक विकास गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद द्विवेदी एवं सयोंजक कमलेश योगी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को ग्राम समदाबाद इंटर कॉलेज से प्रारम्भ किया। यात्रा ग्राम जिंदपुर होते हुए हरियापुर व बनरसी से होते हुए हरिरामपुर पहुंची। जहां समापन हुआ। विधायक ने उपस्थित लोगों को बताया कि यह पद यात्रा एक संकल्प यात्रा है। यह विशाल पद यात्रा केवल एक आयोजन नहीं यह एक संदेश है। भारत की एकता, अखंडता और विकास का हम सभी को यह संकल्प लेना हैं कि हम सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलेंगे। भ्रष्टाचार, विभाजन और संकीर्णता से ऊपर उठकर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और गर्वीले भारत का निर्माण करेंगे। अंत में विधायक ने अपील किया कि सब मिलकर यह प्रण लें कि भारत की एकता की रक्षा करेंगे। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और माताओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। सरदार पटेल के सपनों का शक्तिशाली, समरस और आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे। इस अवसर पर तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User