एक्जीविशन का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Nov 10, 2025 - 21:13
Nov 10, 2025 - 21:16
 0  81
एक्जीविशन का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

फतेहपुर (आरएनआई) वुलेन कपड़ों की श्रंखला नेपाली बुद्धिस्ट एक्जीविशन का उद्घाटन सोमवार को शहर के ज्वालागंज चौराहा स्थित रामलीला ग्राउंड में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। 

संचालक ने बताया कि प्रदर्शनी में विश्व स्तरीय कंपनियों के बेहतरीन ब्रांडों के बच्चों, महिलाओं व पुरूषों के लिए गर्म कपड़ों की बड़ी श्रंखला जिसमे स्वेटर, जैकेट, शाल, गर्म कुर्तियां, सदरी, ब्लेज़र, कैप, मोज़े, दस्ताने, हल्के में डबल लेयर के ब्लैंकेट गद्दे आदि आकर्षक दामों में उपलब्ध हैं। बताया कि प्रदर्शनी सुबह ग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक खुली रहेगी। जिसमें गर्म कपड़ों के अलावा फ़ूड प्लाजा में चाट, पास्ता, पराठा, मंचूरियन, मोमोज़ समेत तरह तरह के व्यंजन का आनंद लिया जा सकता है। इस मौके पर सभासद संजय श्रीवास्तव, सभासद विनय तिवारी, बच्चा तिवारी, पूर्व सभासद कासिम अली आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0