लोगों को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध हो:सिंधिया

Saturday, August 24, 2024 - 16:08
Updated: 2 years ago
0
लोगों को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध हो:सिंधिया

नई दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को ऐसे सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है, जिससे नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली सेवाएं प्राप्‍त हो सकें।

श्री सिंधिया कल दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) पर हाल ही में गठित हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद थे।

श्री सिंधिया ने समिति के सदस्यों से लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग निर्धारित करने और इसे प्राप्त करने में सरकार सहित विभिन्न हितधारकों की भूमिका को परिभाषित करने का आग्रह किया। 

इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मानकों, बौद्धिक संपत्ति और मानक आवश्यक पेटेंट (एसईपी) में भारत की हिस्सेदारी, दूरसंचार में कनेक्टिविटी अंतराल और सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुयी।

समिति के सदस्यों ने भारत की जरूरतों के लिए व्यवस्थित रूप से अनुसंधान को संरेखित करने और एक जीवंत मानक समुदाय स्थापित करने पर जोर दिया एवं देश में शत प्रतिशत ब्रॉडबैंड कवरेज में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सहायक नीति ढांचे की मांग की। एल.एस.

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User