लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त व्‍यय प्रेक्षक ने कलेक्टर से की भेंट

Friday, April 19, 2024 - 17:59
Updated: 3 years ago
0
लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त व्‍यय प्रेक्षक ने कलेक्टर से की भेंट

गुना (RNI) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 20-राजगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 30-चांचौडा़ एवं 31-राघौगढ़ के लिए नियुक्‍त व्‍यय प्रेक्षक श्री आशीष यादव (IDAS-2012) द्वारा आज गुना आगमन पश्‍चात कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह से भेंट की। व्‍यय प्रेक्षक श्री यादव का मोबाईल नंबर 9770204839 है।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने व्‍यय प्रेक्षक को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन से संबंधित तैयारियों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्‍हा ने जिले में कानून एवं व्‍यवस्‍था की स्थिति से व्‍यय प्रेक्षक को अवगत कराया। आज इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User