लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री पटेल के गुना आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

Saturday, February 1, 2025 - 19:42
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन में लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के गुना आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि स्वास्थ शिक्षा मंत्री शनिवार को भोपाल से बाय कार से सांयकाल 6.30 बजे गुना आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस गुना में जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री श्री पटेल गुना में खुलने जा रहा निजी अस्पताल के उद्धघाटन समारोह में सम्मिलित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User