लाल किले धमाका केस में बड़ा कदम: बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से MBBS छात्र निसार आलम गिरफ्तार, NIA कर रही गहन पूछताछ
कोलकाता (आरएनआई)। दिल्ली के लाल किले के पास हाल ही में हुए धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से एक एमबीबीएस छात्र निसार आलम को गिरफ्तार किया है। निसार, जो हरियाणा की अल-फला यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, शादी समारोह से लौटते वक्त सूरजपुर बाजार में पकड़ा गया। एनआईए ने उसके पास से कई डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।
धमाका मामले में जांच तेज करते हुए एनआईए ने निसार को आतंक संगठनों से संभावित संबंधों के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। वह मूल रूप से दलखोला के पास कोनाल गांव का रहने वाला है और पढ़ाई के दौरान लुधियाना में रहता था। अधिकारियों ने उसके मोबाइल लोकेशन डेटा के आधार पर उसकी गतिविधियों की निगरानी की थी।
एनआईए अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि निसार की भूमिका धमाके से सीधे तौर पर जुड़ी है या नहीं, लेकिन शुरुआती पूछताछ में उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। बरामद डिजिटल डिवाइसों की फोरेंसिक जांच की तैयारी चल रही है। आगे की पूछताछ के लिए उसे सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा है।
परिवार ने आरोपों को बताया निराधार
निसार की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने कहा है कि वह शांत स्वभाव का, पढ़ाई में व्यस्त रहने वाला लड़का है और किसी भी अवैध गतिविधि में उसका शामिल होना संभव नहीं है। परिवार ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
NIA की कार्रवाई जारी
गौरतलब है कि 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से एनआईए लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। हाल ही में मुर्शिदाबाद निवासी मोइनुल हसन के घर भी छापा मारा गया था, जिसके दिल्ली और मुंबई में संदिग्ध संपर्कों की जांच की जा रही है। अभी तक एजेंसी ने निसार के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



