लापरवाही पर कर्मचारी के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही - प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

Monday, March 6, 2023 - 22:53
Updated: 4 years ago
0
लापरवाही पर कर्मचारी के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही - प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

शिवपुरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शनिवार को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आए। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की।

प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होना चाहिए। लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार या लापरवाही करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंद्रियाल ने योजना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने आगामी 10 मार्च को शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम की तैयारी सही ढंग से होना चाहिए। यह कार्यक्रम एक भव्य कार्यक्रम होना चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं रहे। अभी लाडली बहना योजना भी शुरू की जा रही है तो कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में होना चाहिए। लोगों  के आने-जाने की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहें। पुलिस द्वारा सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User