लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है : महेंद्र सिंह सिसोदिया

Nov 2, 2023 - 19:22
Nov 2, 2023 - 19:23
 0  945
लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है : महेंद्र सिंह सिसोदिया

गुना, (आरएनआई) प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने हमारी गरीब बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया है,उन्हें इस राशि के मिलने से अपनी छोटी मोटी ज़रूरतों को पूरी करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।अभी हर माह सभी महिलाओं को 1250 रुपये खातों में प्राप्त हो रहे हैं जो आने वाले समय में बढ़कर तीन हज़ार रुपये तक पहुँच जायेगी।मगर इस बात का आप सभी को स्मरण हो कि अगर गलती से भी कांग्रेस की सरकार आ गई तो पूर्व की तरह वो ये योजना भी बंद कर देगी और आपको ये राशि मिलना बंद हो जाएगी।ये बात बमौरी विधानसभा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ग्राम राई में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पूरी बमौरी विधानसभा की हर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए हैं,जिनका लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है।एक समय में अतिपिछड़े क्षेत्र में गिने जानी वाली बमौरी विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है।मुझे आप एक मौक़ा और देंगे तो बचे हुए काम भी मैं पूरे कराऊँगा।

गुरुवार को श्री सिसोदिया ने ग्राम अगरा,नकटीदेवी,केदारनाथ,महोदरा,चमरौआ, राई,गडरिया कोडर,उदयपुरी,बांसखेड़ी,चंदौरा,सांडखेड़ा,सनवाडा,हथियाबड़,मार की महु आदि में जनसंपर्क किया और भाजपा के लिए समर्थन माँगा।उन्होंने शुक्रवार को बमौरी विधानसभा की मार की महु में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होने वाली आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0