लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत में 3172 वादों का निस्तारण

Wednesday, December 6, 2023 - 17:09
0

मथुरा, (आरएनआई) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 06.12.2023 से 08.12.2023 तक लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री आशीष गर्ग द्वारा आज दिनांक 06.12.2023 को प्रातः 10.00 बजे केन्द्रीय कक्ष, जनपद न्यायालय, मथुरा में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हरेंद्र प्रसाद, श्री नितिन पांडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीरू शर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी उपस्थित रहे।

आयोजित विशेष लोक अदालत में 4583 लघु आपराधिक वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 3172 वादों का निस्तारण किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User