लखनऊ में कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न: सामाजिक मुद्दों और राजनीति पर हुआ मंथन, सिंदूर ऑपरेशन पर भी चर्चा

Jul 26, 2025 - 09:19
 0  702
लखनऊ में कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न: सामाजिक मुद्दों और राजनीति पर हुआ मंथन, सिंदूर ऑपरेशन पर भी चर्चा

लखनऊ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने समाज से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन किया।

बैठक में कायस्थ समाज की समस्याओं पर गम्भीर चिंतन और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही 'सिंदूर ऑपरेशन' जैसे संवेदनशील विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे समाज में व्याप्त चिंताओं को स्वर दिया जा सके।

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहे: बैठक में डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष,श्री एस पी श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम  प्रकाश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष( युवा) श्री हिमांशू श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित प्रकाश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने कायस्थ समाज के उत्थान, एकता और अधिकारों की रक्षा हेतु संगठनात्मक सशक्तिकरण पर बल दिया। बैठक का उद्देश्य समाज के सामने आ रही चुनौतियों को चिन्हित कर उनका समाधान तलाशना रहा।

संगठन ने आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर जनजागरूकता और सामाजिक समरसता के अभियान चलाने की भी रूपरेखा तैयार की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.