उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई : लाखो का विदेशी शराब बरामद, कई तस्कर गिरफ्तार, बीएसएफ लिखी स्कार्पियो जब्त

Saturday, July 26, 2025 - 08:24
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. तस्कर आए दिन नए हथकंडे अपनाकर शराब की बड़ी खेल बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहा. हालाकि उत्पाद/पुलिस कारोबारियों के मंसूबे को नाकाम करते दिखती है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है. बड़ी बात ये है तस्कर प्रशासन/पुलिस की आंखो में धूल झोंकने के लिए बीएसएफ लिखी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे की आसानी से तस्करी किया जा सकें, लेकिन उत्पाद विभाग ने इस पूरे खेल का भंडाफोड़ कर दिया और इस कारवाई में आधा दर्जन से ज्यादा तस्करो को दबोचा गया.

बताया गया की उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की बड़ी खेप रेवा पुल के रास्ते मुजफ्फरपुर लाई जा रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। टीम ने सरैया के रेवा घाट इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहनों की तलाशी शुरू की. कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वैन और दो स्कार्पियो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पिकअप की तलाशी लेने पर उसके अंदर बने तहखाने से करीब 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई. पिकअप चालक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह यह खेप उत्तर प्रदेश से लेकर आया है. साथ ही स्कार्पियो भी जब्त किया जिसपर बीएसएफ लिखी थी. इस कारवाई में कुल सात लोगो की गिरफ्तारी की गई है.

BSF और पुलिस के नाम का दुरुपयोग...!

तस्करों द्वारा पुलिस को भ्रमित करने के लिए स्कार्पियो पर अग्रभाग में 'पुलिस' का बोर्ड और पिछले हिस्से पर 'BSF' का स्टिकर लगाया गया था. इससे स्पष्ट होता है कि तस्कर पुलिस/प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते है. 

इस कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

मुजफ्फरपुर उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता है और ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User