लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, 13 यात्री घायल

Monday, May 11, 2026 - 12:07
0
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, 13 यात्री घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस और ट्रक चालक समेत 13 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के किमी-221 पर अरौल टोल प्लाजा के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, टेग्रा एक्सप्रेस की डबल डेकर बस पटना से लगभग 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे चालक को झपकी आने से बस नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। दूसरी ओर ट्रक सिलीगुड़ी से सहारनपुर की ओर आरारोट सामग्री लेकर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा सुरक्षा कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुभाष चंद्र और स्थानीय पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे ट्रक और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User